निकले जो तुम्हारे अश्क
कह गए सारा दर्दे दिल
कुछ में चुभन थी
कुछ में था अपनापन
और कुछ दिल को छू गए
सुना जब तुम्हारा दर्दे दिल
भूल गया मैं तो अपना ग़म
फिर भी कुछ अश्क
आँखों को छू गए
लाख कोशिश की मैंने रोकने की
लेकिन
कल की खबर दे गए
होठों से छुआ जब मैंने उन्हें
अपने प्यार की कसम दे गए।
- मुहम्मद शाहिद मंसूरी "अजनबी"
'59' 17th Oct. 1999