Followers

Showing posts with label कह गयी वो सारी बात आँखों ही आँखों में '116'. Show all posts
Showing posts with label कह गयी वो सारी बात आँखों ही आँखों में '116'. Show all posts

Sunday, July 29, 2012

कह गयी वो सारी बात

कह गयी वो सारी बात आँखों ही आँखों में
दे गयी दिल को दर्द आँखों ही आँखों में

नहीं किया था अह्सासे मुहब्बत कभी मैंने
करा गयी अहसास आँखों ही आँखों में

इज़हार भी किया, प्यार भी किया उसने
अपनी प्यारी सी आँखों ही आँखों में

छीने हैं उसने होश मेरे एक नज़र से
नशे में कर दिया है आँखों ही आँखों में

यही इल्तिजा है उससे ऐ "अजनबी"
यूँ ही प्यार करती रहे आँखों ही आँखों में

- मुहम्मद शाहिद मंसूरी "अजनबी"
1st Aug. 2000, '116'